गोरखपुर
एसओजी और थाना गीडा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़े दो गांजा तस्कर
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक राजमंगल सिंह अपनी टीम तथा थाना स्थानीय पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गांजा, नगद धनराशि और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला रंजीत यादव पुत्र भावनाथ यादव है, जो हटवा पोस्ट पकड़िया थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर का निवासी है, जबकि दूसरा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी कालेसर थाना गीडा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10.400 किलोग्राम अवैध गांजा, 99 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गीडा जनपद गोरखपुर में मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
इस कार्रवाई में थाना गीडा के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक राजमंगल सिंह अपनी टीम सहित, उप निरीक्षक योगेश यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल शिवम वर्मा, कांस्टेबल गोपाल किंकर पाण्डेय और कांस्टेबल दयाशंकर पटेल शामिल रहे।
