Connect with us

मिर्ज़ापुर

एसएसपी ने सुनी पुलिस पेंशनर्स की समस्यायें

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान और पी.पी.एस. (रिटायर्ड) ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस गोष्ठी में पेंशनर्स की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Advertisement

एसएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग सदैव प्रतिबद्ध है और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि उन्हें सम्मान और सहयोग मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page