Connect with us

वाराणसी

एसएआरवीपी फाइनेंस सर्विसेज ने किया रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

दर्जनों लोगो ने किया रक्तदान दिया मानवता का संदेश
रक्तदान-महादान एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है….अनुज कुमार शर्मा

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

वाराणसी: लोहता केराकतपुर स्थित बलदेव काम्प्लेक्स में मंगलवार को एसएआरवीपी फाइनेंस सर्विसेज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगो ने किया रक्तदान कर मानवता का संदेश देते हुए युवा वर्ग सहित हर एक ब्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करने का अपील किया।एसएआरवीपी फाइनेंस सर्विसेज वाराणसी ब्रांच के डायरेक्टर अनुज कुमार शर्मा ने कहा किया रक्तदान-महादान कार्यक्रम में भागीदार बने उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है।सभी को इस महान कार्य का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि किसी के अमूल्य रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है।वही ब्रांच मैनेजर वाराणसी ब्रांच कलिकान्त वर्मा ने कहा कि भारत में हर दो सेकेंड में एक व्यक्ति को खून की जरूरत होती है।हर तीन में से एक व्यक्ति को जीवन भर रक्त की आवश्यकता होती है।उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आग्रह करते हुए कहा कि रक्तदान एक नेक काम है।इस अवसर पर डायरेक्टर प्रयागराज (इलाहाबाद) रोशन सिंह,डायरेक्टर जौनपुर रोहन सिंह,कुलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह व रक्तदान करने वालो में प्रमुख रूप से अविनाश, वीरेंद्र,पवन,विवेक,कलिकान्त,राजेश कुमार विश्वकर्मा,प्रदुम,रोशन,योगेश राय,आशुतोष सिंह,अभिषेक तिवारी,अमन सहित दर्जनों लोगो ने रक्तदान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page