Connect with us

वाराणसी

एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में बुधवार को एन.सी.सी. निदेशालय के निर्देश पर 100 यूपी बटालियन के तत्वावधान में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से युद्धकालीन परिस्थितियों, सावधानियों और सिविल डिफेंस में सैनिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि यह अभ्यास न केवल व्यक्ति की सुरक्षा के लिए, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आपात स्थितियों से निपटना आसान होता है। उन्होंने सभी को सलाह दी कि संकट के समय एकता और अनुशासन बनाए रखें। घरों में प्राथमिक उपचार किट, सूखा राशन, टॉर्च और कुछ नगद राशि अवश्य रखें।

सही जानकारी के लिए रेडियो या सरकारी स्रोतों पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।प्रो. आकाश ने कहा कि आपदा की पूर्व तैयारी से जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है।

Advertisement

मॉक ड्रिल टीम को तैयार करने का यह एक प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कई शिक्षक, बटालियन से पीआई स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page