मिर्ज़ापुर
एनीमिया जागरूकता शिविर और आयरन युक्त आहार प्रतियोगिता संपन्न

मिर्जापुर। जनपद के गणेशगंज स्थित पाल्क संस्था की शाखा में महिलाओं के लिए एनीमिया जागरूकता शिविर और आयरन युक्त आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाइटिशियन ज्योति सिंह ने बताया कि महिलाओं में एनीमिया की समस्या क्यों अधिक होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने खानपान को सही रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
रक्त जन संपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में वॉशिंग मशीन, मिक्सी आदि उपकरणों का अधिक उपयोग करने से महिलाओं में आयरन की कमी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को मशीनों के उपयोग को सीमित करने और परिवार के साथ जीवनशैली पर ध्यान देने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अदिति जैन रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्था की ओर से उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में आयरन युक्त भोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान दिव्या सोनी, द्वितीय स्थान पूजा साहू और तृतीय स्थान रिंकू देवी को मिला। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से अर्चना खंडेलवाल, दीपा उमर, मंशा कुमारी, प्रवीण मौर्य, पूर्णिमा गुप्ता, कुंदन सोनकर और आर्य मोदनवाल उपस्थित रहे। इस आयोजन की जानकारी संस्था के अभिषेक साहू ने दी।