Connect with us

मनोरंजन

एनिमल में रणबीर का कैरेक्टर बहुत ही प्रॉब्लेमेटिक : फरहान अख्तर

Published

on

Loading...
Loading...

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल को रिलीज हुए एक साल होने वाला है। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म आज भी चर्चा में है। फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की, वहीं फिल्म में रणबीर के निभाने अल्फा मेल कैरेक्टर रणविजय पर खूब गाज गिरी। आए दिन इस पर किसी न किसी की राय सुनने को मिल ही जाती है। कभी जावेद अख्तर, कभी अनुराग कश्यप कोई न कोई एक्टर इसकी आलोचना करते नजर ही आ जाता है।

Loading...

अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म एनिमल को लेकर अपने राय दी है। फरहान ने कहा, मेरे लिए फिल्म कुछ खास नहीं थी। यह एक ऐसी फिल्म हैं जिसे मैं किसी को भी देखने की सलाह नहीं दूंगा। मैं इस फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पा रहा हूं। मुझे रणबीर का कैरेक्टर बहुत ही प्रॉब्लेमेटिक लगा। इसलिए मैं इसे कभी प्रोड्यूस नहीं करूंगा।’

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page