Connect with us

राज्य-राजधानी

एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

भोपाल में गुजरात एटीएस और एनसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित ड्रग एमडीएमए बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। भोपाल के पास इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में गुजरात एटीएस, दिल्ली एटीएस और दिल्ली एनसीबी ने एक निजी फैक्ट्री पर छापा मारा। प्लॉट नंबर- 63 कटारा हिल्स स्थित निजी फैक्ट्री में मारा गया छापा। सूत्रों के मुताबिक, फैक्ट्री से 1814 करोड़ की एमडी और उसे बनाने वाला सामान बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में राजधानी भोपाल की पुलिस को दूर रखा गया। 24 घंटे से राजधानी में दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम मौजूद है।

Loading...

गुजरात एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में एटीएस को सौंप दिया। एटीएस उन्हें देर शाम गुजरात लेकर रवाना हो गई है। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद इनके साथ कारोबार में लिप्त मंदसौर के हरिस अंजना नामक व्यक्ति को भी मप्र पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page