Connect with us

वाराणसी

एचीवर्स क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के अधिकृत कलेक्शन एजेन्ट ने खाताधारकों को लगाया लाखों का चूना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव एचीवर्स क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा अधीकृत कलेक्शन एजेंट ने सीधे साधे ग्रामीणों के खुन पसीने की गाढ़ी कमाई का लाखो रुपये खाते मे जमा करने के नाम पर लेकर खाताधारकों के साथ बदसलूकी शुरु कर दी तथा पैसा वापस करने में आनाकानी करने के साथ गाली गलौज कर डाली। एजेन्ट के कृत्य से परेशान बड़ागाँव थाना क्षेत्र के भगवान पुर निवासी उर्मिला देवी ने बीती शाम स्थानीय थाने पर हरहुआ निवासी एजेन्ट जयप्रकाश पाण्डेय के खिलाफ अमानत मे खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।

उर्मिला ने पुलिस को बताया कि मैंने तथा मेरे कुछ परिचितो ने एचीवर्स क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में खाता खोलकर मासिक बचत का खाता खोला था। हर माह बचत के हिसाब से हम लोग पैसा जमा करने हेतू बैंक द्वारा अधिकृत कलेक्शन एजेन्ट को दिया करते थे। पाँच वर्ष पुरा होने के बाद जब हम लोग बैंक गये तो पता चला कि हम लोगों के खाते में पैसा ही नहीं था। जबकि मैंने कुल पचास हजार रुपये तथा जोखन पटेल ने दो लाख रुपये,संजू देवी ने चौवन हजार रुपये,पुष्पा देवी ने चालीस हजार रुपये और फुलझारी देवी ने पचास हजार रुपये एजेन्ट को जमा करने के लिए दिया था।

जब हम लोगों ने उक्त एजेन्ट से अपने पैसे के लिए पुछा तो वह आग बबुला होकर गाली गलौज करने लगा और धमकी देने लगा कि पैसा नहीं देगे जो करना हो कर लो बड़ागाँव पुलिस उक्त एजेन्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page