Connect with us

वाराणसी

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, गलन बढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिछले दिनों धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम ने बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी है। यह अलर्ट खासकर पश्चिमी यूपी के 32 जिलों के लिए है। मौसम विभाग के पूर्वांनुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को बारिश होने के साथ ठंड बढ़ेगी। इसके अनुसार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्‍की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 10 फरवरी को मौसम के साफ रहने की बात कही है। पिछले सप्‍ताह प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। इसके कारण फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। अब एक बार फिर से बारिश के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।वही मिर्जापुर और बड़ा गांव में हल्की बारिश भी हुई है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page