Connect with us

वायरल

एक्शन मोड में यूपी पुलिस, अंडरग्राउंड हो रहे शातिर अपराधी

Published

on

Loading...
Loading...

चार दिनों में 16 एनकाउंटर में तीन अपराधी ढेर, 14 गिरफ्तार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय एक्शन मोड में है जिसका असर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी दिख रहा है। यूपी पुलिस भी इस समय एक्शन मोड पर है और एक के बाद एक कुख्यात अपराधियों को या तो मुठभेड़ में ढेर कर रही है या फिर उन्हें गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के इस कार्रवाई से जहां अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो गया है, वहीं आम जनता पुलिस के इस कार्रवाई से काफी खुश है। पिछले चार दिनों में पुलिस विभाग में एक तरफ जहां एनकाउंटर की गूंज सुनाई दी, वहीं लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई। चार दिनों में बदमाशों के साथ मुठभेड़ की 16 घटनाओं में दो अपराधी मारे गए, वहीं 14 घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस ने बिहार के एक कुख्यात वांछित अपराधी निलेश राय को गत पांच जून को एक मुठभेड़ में मार गिराया। निलेश पर बिहार में सवा दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला था। उसे यूपीएसटीएफ और बिहार एसटीएफ के संयुक्त आपरेशन में यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

इसके अलावा जौनपुर पुलिस ने चार/पांच जून की रात में एक लाख के इनामी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मार गिराया। वह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। अभी हाल ही में उसने शाहगंज थाना क्षेत्र में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुठभेड़ की अन्य घटनाओं में पुलिस ने 14 वांछित व इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

इससे पहले एक जून को भी मथुरा में मनोज नाम के 50 हजार के एक इनामी अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। पुलिस के इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से ज्यादातर अपराधी अंडरग्राउंड हो गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page