Connect with us

चन्दौली

एंबीशन स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

Published

on

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। एंबीशन स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि इस वर्ष शत-प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

कक्षा 10 में देवांश शुक्ला ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांश ने आई.टी. विषय में 100% अंक प्राप्त किए। आयुष तिवारी ने विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। खुशबू कुमारी और आयुष तिवारी ने संयुक्त रूप से 87.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद उन्स ने 85.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 में अनुष्का सेठ ने 92.4% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनम यादव ने 86.8% अंक पाकर दूसरा, और निहारिका मिश्रा ने 82.4% अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यालय के जय ने अर्थशास्त्र में 99% और अनुष्का ने राजनीतिक शास्त्र में 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

Advertisement

विद्यालय के निदेशक विवेक मिश्रा और प्रधानाचार्या डॉ. अंजू दुबे ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को भविष्य की पढ़ाई एवं करियर के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page