Connect with us

मऊ

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दी सुरक्षा की पाठशाला

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। क्षेत्र के एक स्कूल और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 की जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं बिना झिझक मदद ले सकें।

अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक नेहा पटेल ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी तरह की अशोभनीय हरकत या परेशान करने वाली स्थिति में डरने की बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिलेगी।इसके अलावा छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय भी सिखाए गए, जिससे वे मुश्किल परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।

साथ ही, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करने में सतर्कता बरतने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की भी सलाह दी गई।

टीम ने छात्राओं से यह भी अपील की कि वे खुद सतर्क रहें और अपने साथियों को भी इस तरह की जानकारी दें, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

Advertisement

इस पूरे अभियान में महिला उपनिरीक्षक नेहा पटेल के साथ का० प्रिया गोंड, का० नेहा सिंह, का० पूजा विश्वकर्मा, का० आरती सरोज, का० पूनम चौरसिया समेत कई छात्राएं मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page