राज्य-राजधानी
उधमपुर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के एक अधिकारी शहीद
Loading...
Loading...
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी की मौत हो गई है। घात लगाए आतंकियों ने डुडू इलाके में तब सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया, जब वे नियमित गश्ती पर थे। आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में मुठभेड़ जारी है।
Loading...
अधिकारियों ने बताया कि बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) पर गोलीबारी की। हमले में सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के एक निरीक्षक को गोली लगी और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है तथा आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
Continue Reading
