Connect with us

चन्दौली

उद्योग व्यापार संगठन ने 500 जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

Published

on

भंडारे के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नगर इकाई की ओर से नगर पंचायत स्थित दुल्हन वाटिका में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों में समाजसेवी उद्योग व्यापार संगठन व अग्रहरि वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष विवेक अग्रहरी उर्फ पिंकू के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार संगठन जिला अध्यक्ष प्यारेलाल अग्रहरि व विशिष्ट अतिथि अग्रहरि वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष गोरखनाथ अग्रहरि, आशुतोष शरण जायसवाल, सुरेश अग्रहरि, विनोद अग्रहरि व रामानंद अग्रहरि ने संयुक्त रूप से गरीबों में कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान लगभग 500 लोगों को कंबल दिया गया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम प्रदान करके किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल अग्रहरि ने विवेक अग्रहरी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है। अग्रहरि वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष गोरखनाथ अग्रहरि ने कहा कि सुविधा संपन्न लोगों को जरूरतमंदों व गरीब परिवार की मदद करने की जरूरत है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया जाना सराहनीय कार्य है।

नगर अध्यक्ष विवेक अग्रहरी उर्फ पिंकू ने कहा कि बड़े बुजुर्गों व समाज के लोगों के आशीर्वाद से यह पुनीत कार्य करने का अवसर मिला है। श्री अग्रहरि ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। इसके पूर्व आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन सभासद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने किया।

Advertisement

इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, सुशीला देवी, अशोक गुप्ता, आशीष जायसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, राजा खान, विमलेश अग्रहरि, तबरेज, अनिल अग्रहरि, बसंत एडवोकेट, अनिल अग्रहरि, संजय, अखिलेश श्रीवास्तव, गौरव सिंह उर्फ सुमन, साजिद, अब्दुल समद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page