Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था ने पेंशनर्स की मांगों को लेकर उठायी आवाज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की शाखा वाराणसी की मासिक बैठक आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, पीडब्लूडी, वाराणसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. एसडी मिश्र ने किया, जबकि संचालन जिलामंत्री अवध नारायण पाण्डेय ने किया।

बैठक की शुरुआत में नए सदस्यों का परिचय कर स्वागत किया गया और नवम्बर तथा दिसम्बर 2024 में जन्मे पेंशनर्स का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद 12 नवम्बर 2024 को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति मंडल वाराणसी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया गया।

बैठक में सदन द्वारा 1 दिसम्बर 2024 को आयोजित आँखों की जांच कैम्प की सराहना की गई, जो ए.एस.जी.आई. हॉस्पिटल चक्षुधाम, वाराणसी में आयोजित किया गया था। इसके अलावा, 17 दिसम्बर 2024 को पेंशनर दिवस मनाने के शासनादेश के बारे में चर्चा की गई जिसमें जिलाधिकारी से अध्यक्षता करने का आग्रह किया गया।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ.प्र., लखनऊ में 26 नवम्बर 2024 को सम्पन्न महासम्मेलन में उप मुख्यमंत्री व्रजेश पाठक ने पेंशनर्स की मांगों के संबंध में शासनादेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई भी शासनादेश नहीं जारी किया गया है। इस पर पेंशनर्स में निराशा व्यक्त की गई और सरकार से पेंशनर्स की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई।

बैठक में इं. शमसुल आरेफिन, इं. आर.पी. मिश्र, एस.एस.पी. विश्वकर्मा, हीरालाल प्रसाद, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, डॉ. सुधाकर मिश्र, एस.एन. मणि, अमरदेव, राकेश मोहन पाण्डेय सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page