Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का बजट राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा – शुभम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: नए ‘उत्तर प्रदेश’ का विकासोन्मुखी बजट प्रदेश में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 03 महिला PAC बटालियन का गठन किया जा रहा है।
युवा अधिवक्ताओं के कार्य के शुरुआती 3 वर्षों के लिए किताब एवं पत्रिका खरीदने करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किए जाना अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

Loading...

अंत्योदय को समर्पित एवं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास से समावेषित यह बजट निःसंदेह गरीब, किसान, महिला, युवा, समेत समाज के समस्त वर्ग की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की उत्कृष्ट लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश का वर्तमान बजट प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देने का एक माध्यम बनेगा।
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 भारत की इकॉनमी के लिए अभेध साबित होगा। जिससे उत्तर प्रदेश में रोज़गार के नये आयाम स्थापित होंगे।आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को चरितार्थ करने वाला होगा यह बजट। लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख तथा सर्व समावेशी बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी को हार्दिक बधाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page