Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज – जोन का संवाद कार्यशाला पवित्र धर्मस्थली धर्मसंघ दुर्गाकुंड वाराणसी में सम्पन्न हुआ

Published

on

कार्यक्रम का संयोजन जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी ,वाराणसी द्वारा हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय किये

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी राजेश तिवारी रहे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज – जोन का संवाद कार्यशाला धर्मसंघ दुर्गाकुंड वाराणसी में सम्पन्न हुआ जिसमे प्रयागराज जोन के वाराणसी, अमेठी,सुल्तानपुर,मिर्जापुर,सोनभद्र,प्रयागराज,प्रतापगढ़,भदोही,जौनपुर,चंदौली,कौशाम्बी,गाजीपुर जिले के जिला/शहर अध्यक्षगण, ब्लाक व वार्ड अध्यक्ष गण, पीसीसी,एआईसीसी के सदस्यगण,चुने हुए सभी जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों व फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षगणो के साथ संवाद कार्यशाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने परमपूज्य धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दर्शन किये वही बटुकों द्वारा स्वास्तिक वाचन किया गया।तत्पश्चात महात्मा गाँधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।लगभग 5 घण्टे तक संवाद कार्यशाला चली।जिसमें राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय द्वारा आगामी 100 दिन संगठन निर्माण हेतु नेता,कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जुट जाने हेतु मांगा।साथ ही जननायक राहुल गाँधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसका आगमन उत्तर प्रदेश में होना है उसकी सफल तैयारी हेतु चर्चा हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन व स्वागत जिलाध्यक्ष वाराणसी राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष वाराणसी राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा की — हमने पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नेताओ को आगमी 100 दिन उनका मांगा। जिसके तहत सभी लोगो को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी,संगठन निर्माण व राहुल गाँधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाली “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की तैयारी करनी।बूथ-ब्लाक,पंचायत स्तर तक संगठन का पुनर्गठन होगा।आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव स्वतंत्र भारत में अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले है। इन चुनावों के साथ ऐसे मुद्दे जुड़े हैं जिनका लम्बे समय तक असर होना है। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है।पर भाजपा ‘इवेन्टस की राजनीति‘ से जनता को भटकाना चाहती है।भाजपा की नफरती राजनीति का मुकाबला कांग्रेस का एक – एक कार्यकर्ता करने को तैयार है।किसान, नौजवान,छात्र, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता सहित समाज का हर वर्ग दुःखी है।कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का लगाव बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने देश को एकजुट करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकाली है यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से चलेगी और 14 राज्यों से होते हुए, 6200 किलोमीटर का सफर तय करके 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।यह यात्रा उत्तर प्रदेश में आएगी जिसकी तैयारी हेतु सभी कांग्रेसजन मजबूती से कार्य करे।अब जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA हम जनता की इस लड़ाई को जनता के साथ आगे ले जा रहे हैं।हम कांग्रेसजन डरने वाले नहीं हैं, थमने वाले नहीं हैं।
अन्याय के खिलाफ न्याय की यह लड़ाई जारी रहेगी…. न्याय का हक मिलने तक।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की — पिछले दस साल-मोदी सरकार का अन्याय काल रहा।अगर मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों की कहानी लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी।इस तानाशाही सरकार ने अन्याय और अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ कर एक ऐसी क्रूर और निर्मम व्यवस्था को जन्म दिया है, जहां देश का गरीब स्वाभिमान के साथ दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में न सिर्फ आम इंसान का जीवन मुश्किल कर दिया बल्कि लोकतंत्र का गला घोंटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।जहां एक तरफ बेतहाशा बेरोजगारी युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई गरीबों और मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल बना रही है।आज जहां देश में किसानों को उनकी मेहनत का मोल नहीं मिल रहा, तो वहीं मजदूर अपना खून पसीना जलाकर भी परिवार का पेट नहीं भर पा रहे।बेटियां अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए सड़कों पर बैठी हैं, तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।कुछ चुनिंदा धनकुबेर सारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने फायदे के लिए कठपुतली की तरह नचा रहे हैं।दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे।अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकारी एजेंसियों द्वारा डराया-धमकाया जाता है, संसद में सवाल पूछने पर सस्पेंड कर दिया जाता है।ऐसा इसलिए क्योंकि…मोदी सरकार नहीं चाहती कि देश की जनता उनका सच जाने, उनसे जरूरी मुद्दों पर सवाल पूछे।लेकिन.. अब जनता जाग चुकी है, अपने अधिकारों की बात कर रही है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है, न्याय का हक मांग रही है।हम जनता की यह लड़ाई, जनता के साथ आगे ले जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश का एक – एक कार्यकर्ता मजबूती से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं हम सब मिलकर तानाशाही ताकत को शिकस्त देंगे।

कार्यक्रम में सर्वश्री :- राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय,राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा,पूर्व विधायक नदीम जावेद,सतीश चौबे,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,मनीष मिश्रा,रामकिशुन पटेल,पंकज सोनकर,मकसूद खान,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,अनिल श्रीवास्तव,अरविंद किशोर राय,प्रमोद पाण्डेय,प्रदीप सिंघल,राजन दुबे,राजेन्द्र पाठक,शिवकुमार पटेल,अभिषेक सिंह राणा,अरुण कुमार विद्यार्थी,सुनील राम,सुनील विश्वकर्मा,नीरज त्रिपाठी,धर्मेंद्र तिवारी,रामजी गुप्ता, फैसल हसन तबरेज,अरुण तिवारी,सुरेश यादव,देवेन्द्र सिंह,दिलीप चौबे,चंचल शर्मा, रोहित दुबे,अनुभव राय,छांगुर गुप्ता, सिद्धार्थ केशरी,धीरज सोनकर, किशन यादव,तन्मय दुबे,मो.आदिल,विनीत चौबे,आदर्श चौबे बाबू,साजिद अंसारी……..

कार्यशाला – संवाद कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय दशास्व्मेघ घाट पर गंगा – आरती में शामिल हुए व तत्पश्चात बाबा विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती में दर्शन किये।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page