Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वाराणसी इकाई की बैठक हुई संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स (उपज) वाराणसी, इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिवपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।
मीटिंग के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुआ जो निम्न है, पहला 2023 के लिए सदस्यता अभियान 1 नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा। दूसरा निर्णय यह हुआ कि जनपद एवं मंडल इकाइयों द्वारा वर्ष में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही यह निर्णय भी हुआ कि इस संस्था के संस्थापक स्वर्गीय दादा पीके राय की जयंती जो प्रतिवर्ष 23 मार्च को पड़ती है उस दिन भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय जो सब के विचार में लाया गया की जुलाई में संस्था के स्थापना दिवस के दिन एक बड़ा कार्यक्रम जिला इकाई की तरफ से आयोजित किया जाएगा। अंत में जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने संबोधित करते हुए बताया कि 16 नवंबर को प्रेस दिवस के दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आज इस बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने कहा कि संस्था के अंदर सभी सदस्यों द्वारा कम से कम दो नए सदस्यों को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, साथ ही उन्होंने कहा कि एक संस्था को सही तरीके से चलाने के लिए अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। आज इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोकामना सिंह, राम दयाल जी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री ललित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार कनौजिया, अशोक कुमार पाण्डेय, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौके पर उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page