Connect with us

राज्य-राजधानी

उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुआ विमान

Published

on

Loading...
Loading...

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से एक प्रशिक्षण विमान उड़ान भरने के 15 मिनट के अंदर ही लापता हो गया। विमान में पायलट के अलावा एक ट्रेनी भी सवार था। घटना मंगलवार दोपहर की है। ट्रेनी विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन ने विमान की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से पूरे जमशेदपुर में हड़कंप मचा हुआ है।

विमान का आखिरी लोकेशन जमशेदपुर के डिमना डैम के पास दर्ज किया गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन को सूचित किया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

अपडेट –

विमान का मलबा जिजिका पंचायत की बारुबेरा नामक जगह पर मिला है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page