Connect with us

गाजीपुर

उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय का हुआ सम्मान

Published

on

खंड शिक्षा अधिकारी बोले– पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करें अध्यापक

गाजीपुर। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर वेद प्रकाश पाण्डेय का प्राथमिक विद्यालय देउपुर के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के चयन व वेतनमान से जुड़ी समस्या को लेकर एडी बेसिक से वार्ता हुई है और शीघ्र ही समाधान की संभावना है। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण कई दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था शुरू की जाएगी।

Advertisement

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि अध्यापक यदि अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे तो समाज में सदैव उनका सम्मान बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग पर सरकार का विशेष ध्यान है और जनता की भी अपेक्षाएं अधिक हैं। ऐसे में प्रत्येक अध्यापक को अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर आनंद प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, नोडल शिक्षक अनिल कुमार, सुनील सिंह, विजय सिंह, सुधीर सिंह, अनिता कुमारी सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंटकर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी राजीव सिंह और चंद्रशेखर ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page