Connect with us

पूर्वांचल

ईवीएम मशीन लेकर जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत भवन सामुदायिक केंद्र के पास लोकसभा चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन लेकर आ रही अनियंत्रित बस के टक्कर से बाइक सवार बिदापुर गांव के रहने वाले बृजेश उर्फ बिरजू तिवारी (35) पुत्र राम भजन व रामदिहल (30) पुत्र कान्ता की मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद ईवीएम मशीन जिस बस में लदी थी उस बस का चालक मौके से फरार हो गया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने बस को घटनास्थल से मुख्यालय रवाना किया। वहीं दोनों मृतक के शव को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहीं घटना के बाबत जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां स्वजन पहुंचे और स्वजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बृजेश तिवारी घर पर ही रहते थे। वहीं रामदिहल पेशे से ट्रैक्टर चालक था। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों युवक अविवाहित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page