Connect with us

वाराणसी

ईद उल अजहा की नमाज बड़ी अकीदत के साथ ईदगाहों और मस्जिदों में हुई अदा

Published

on

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

लोहता। क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज प्रातः छः बजे ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या मुस्लिमों ने पढ़ी। बकरीद के त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। अलैहे हदीस ईदगाह चंदापुर में प्रातः छः बजे हाफी मुर्शलीन ने महिलाओं और पुरुषों को एक साथ नमाज पढ़ाई। यहां पर पुरानी परम्परा है कि ईदगाह में महिलाओं और पुरुषों के नमाज पढ़ने के लिए बीच में पर्दा लगा दिया गया था। हजारों लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। इसी तरह महमूदपुर गांव में छोटी ईदगाह में प्रातः सात बजे हाफीज मुबारक ने हजारों लोगों को एक साथ नमाज अदा कराई। नमाज को पढ़ने किसी प्रकार की परेशानी न हो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता इम्तियाज हाशमी ने लोगों का सहयोग किया। बड़ी ईद गाह भट्ठी –लोहता में प्रातः साढ़े सात बजे हाफी अहमदीन ने लगभग दस हजार लोगों को बकारीद की नमाज अदा करायी। इस अवसर पर ईद गाह के बाहर एडीसीपी अमित कुमार एसीपी विदुष सक्सेना तथा थानाध्यक्ष राजीव सिंह भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। नमाज अदा करने के बाद लोग अपने घरों में जानवरों की कुर्बानी किये। कोटवां, हरपालपुर, धन्नीपुर मंगलपुर आदि गांवों में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के बाद अपने घरों में जानवरों की कुर्बानी किये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa