Connect with us

गाजीपुर

इंस्पायर अवार्ड मानक में सादात ब्लॉक के तीन छात्रों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत सादात ब्लॉक के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) पलिवार, यूपीएस फौलादपुर एवं यूपीएस मजूई से एक-एक छात्र शामिल हैं।

यह उपलब्धि बच्चों की जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना एवं सतत परिश्रम का परिणाम है। इन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने अभिनव विचारों और मॉडल के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती।

इस सफलता का श्रेय संबंधित विद्यालयों के समर्पित शिक्षकों को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और अथक प्रयासों ने विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। अलग-अलग प्रतियोगी विषयों के क्षेत्रों में विद्यार्थियों द्वारा सफलता प्राप्त करना शिक्षकों की सच्ची तपस्या और समर्पण का ही प्रतिफल है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल ए.आर.पी. रविन्द्र प्रताप, ए.आर.पी. सुधीर यादव, रमेश राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, जूनियर अध्यक्ष संजय कुमार कश्यप सहित विंध्याचल मौर्य, रामदरश यादव, रमाशंकर सिंह, राम अवध यादव, सतीश सिंह, सावित्री एवं अन्य अध्यापकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक एवं क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से सादात ब्लॉक के लिए प्रेरणादायी साबित होगी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी नवाचार एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति प्रोत्साहित करेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page