Connect with us

वाराणसी

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर राजीव भवन में दुर्गा सप्तशती पाठ, कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘आयरन लेडी’ स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज राजीव भवन, मैदागिन कांग्रेस कार्यालय में दुर्गा सप्तशती का विशेष पूर्णाहुति युक्त पाठ आयोजित किया गया। पूरे परिसर में वैदिक मंत्र, दीप प्रज्वलन और धूप की सुगंध ने श्रद्धा, शक्ति और संकल्प से भरा वातावरण निर्मित किया। बड़ी संख्या में जिला, महानगर, ब्लॉक और वार्ड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर इंदिरा गांधी के राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान को नमन किया।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि इंदिरा गांधी वह अदम्य शक्ति थीं जिन्होंने भारत को संकटों से निकालकर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनका नेतृत्व भारत की दृढ़ता, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक था। बैंक राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका, हरित क्रांति और गरीबी हटाओ जैसे निर्णयों ने देश को नई दिशा दी। आज जब संवैधानिक संस्थाएँ दबाव में हैं, इंदिरा जी के साहस और न्याय की विचारधारा कांग्रेसजनों को नई ऊर्जा प्रदान करती है।

Loading...

महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि इंदिरा जी का नेतृत्व पर्वत समान था, जिसे कोई चुनौती विचलित नहीं कर सकी। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में उनके निर्णायक कदम को विश्व समुदाय आज भी सम्मान देता है। उन्होंने नारी शक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वंचितों के अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का संघर्षशील जीवन बताता है कि राजनीति का सर्वोच्च धर्म जनसेवा है और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस परिवार के मनीष मोरोलिया की माता जी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव राम, प्रमोद वर्मा, मनोज वर्मा, संतोष चौरसिया, नित्यानंद पांडेय, आकाश त्रिपाठी, अनिल पटेल, अब्दुल हमीद डोडे, राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रमाशंकर पटेल, अखिलेश पांडेय, अमरेश पटेल, रमेश शर्मा, वंदना जायसवाल, मंजू मुखर्जी, राही जी, रामजी गुप्ता, विकास पांडेय, प्रमोद यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page