Connect with us

गोरखपुर

इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गैर-इरादतन हत्या के आरोप में बांसगांव थाना पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बांसगांव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह थाना बांसगांव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना बांसगांव पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम जहोराबाद थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर है। उसके विरुद्ध थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 107/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 01 मार्च 2026 को आवेदिका अपनी पुत्री की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए पास के एक मेडिकल स्टोर पर लेकर गई थी। आरोप है कि वहां मेडिकल स्टोर संचालक अरुण कुमार ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी तथा उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मबीर सिंह थाना बांसगांव, कांस्टेबल सोनू यादव थाना बांसगांव तथा कांस्टेबल विक्की गुप्ता थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page