Connect with us

गाजीपुर

इंजीनियर्स दिवस पर आयोजित होगा भव्य रक्तदान शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे शामिल

गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ इस वर्ष 15 सितम्बर को अभियन्ता दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहा है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम समाज सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अविनाश कुमार, जिलाधिकारी और अति विशिष्ट अतिथि डा. ईरान राजा, पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।

आज डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में महा संघ का शीर्ष प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक अधिकारियों से भव्य रक्तदान शिविर में सहभागिता हेतु आमंत्रित करने के लिए गाजीपुर के विभिन्न विभागों का दौरा किया।

Advertisement

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सी ओ सिटी, उप जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी भू राजस्व (सी आर ओ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया। सभी अधिकारियों ने संघ के पुनीत कार्य की खुले दिल से सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति देने की स्वीकृति प्रदान की।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक अम्बिका दुबे, मनोज यादव, अंकित गुप्ता, बृजेश यादव, बैजनाथ तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

इस भव्य रक्तदान शिविर के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ का उद्देश्य न केवल समाज सेवा करना है बल्कि युवाओं में जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जागरूक करना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page