Connect with us

अपराध

आवास दिलाने के नाम पर आठ महिलाओं से हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जमदहां गांव में आठ महिलाओं से ठगों ने आवास दिलाने का झांसा देकर 6500 रुपये ठग लिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिलाओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई और उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिलाओं ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, गांव की अनीता यादव, शीला यादव, सुषमा यादव, मंजू देवी, चंद्रावती देवी, पुष्पा यादव, अंजू यादव और मीना देवी को 8 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है और उसे प्राप्त करने के लिए 1000 रुपये अग्रिम भेजने होंगे। ठग ने खुद को ब्लॉक का अधिकारी बताया और बारकोड स्कैन कर पैसे भेजने को कहा। महिलाओं ने दिए गए बारकोड पर कुल 6500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Loading...

बाद में, जब उन्होंने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो जांच-पड़ताल में मामला फर्जी निकला। ठगी का एहसास होने के बाद महिलाओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि थाने में अभी तक कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page