Connect with us

गाजीपुर

आर. जे. पी.जी. कॉलेज में साइकिल व सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। आर. जे. पी.जी. कॉलेज परिसर में शिवगंगा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक उमेश यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को आधे दाम पर साइकिल और सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजीत यादव, बालयोगेश्वर यादव, आशीष यादव, विनोद यादव, संदीप यादव, चंद्रजीत सर एवं उत्कर्ष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलेज के सभी शिक्षकगण भी इस अवसर पर मौजूद रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Loading...

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं बल्कि आत्मनिर्भर समाज की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे जिससे समाज के वंचित वर्ग को लाभ मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page