Connect with us

मऊ

आर्य बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। आर्य बालिका इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या स्मिता राय ने छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हाई स्कूल में रश्मी राजपूत ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्ष्मी मोदनवाल 83% के साथ द्वितीय और खुशी कन्नौजिया 80% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में रीतु ने प्रथम, निकिता साहनी ने द्वितीय और यासमीन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Loading...

प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और हर वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त करती हैं। कॉलेज प्रबंधक राम विलास राय ने कहा कि छात्राओं ने कॉलेज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिठाई खिलाकर छात्राओं को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अंशु, अतिया महजबीन, सदनलाल श्रीवास्तव, महादेव प्रसाद, गौरी राय, राजेश कुमार, संदीप चौहान, नूर हसन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page