Connect with us

वाराणसी

आरा मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आरा मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर वन विभाग द्वारा अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी नवीनीकरण के निर्धारित शुल्क से चार गुना तक अधिक राशि वसूल रहे हैं।

व्यापारियों ने यह भी खुलासा किया है कि यह अवैध वसूली निचले स्तर से लेकर ऊपरी अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये तक की अवैध मांग की जाती है। इसके अलावा, आरा मशीन पर आने वाली लकड़ी के परमिट के लिए भी पैसे लिए जा रहे हैं।

Loading...

कई बार उन लकड़ियों के लिए भी वसूली होती है जिनके लिए परमिशन की आवश्यकता नहीं होती। विभाग के कर्मचारी फुट के हिसाब से व्यापारियों से पैसा वसूलते हैं जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने इसे खुली लूट करार दिया है।

उनका कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया। वन विभाग की इस कथित लापरवाही और अवैध वसूली ने व्यापारियों और प्रशासन के बीच तनाव पैदा कर दिया है। यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page