पूर्वांचल
आरपीएफ से रेलवे में छूटा सामान पाकर चेहरे पर खिली मुस्कान
चंदौली (डीडीयू)। गाजीपुर के बिरनू थाना अंतर्गत कपुरपाह ग्राम निवासी रामविलास यादव का सामान उनके यात्रा के दौरान गाड़ी संख्या 12394 संपूर्ण क्रांति एक्स्प्रेस के S3 डब्बा के सीट संख्या 25 पर छूट गया था, जिसे वापस पाने के लिए उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन के जरिए मदद की गुहार लगाई। रेलवे सुरक्षा बल थाना डीडीयू के सतर्क और मुस्तैद अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक गौतम कुमार सिंह ने अपने स्टाफ के साथ तत्परता दिखाई और जैसे ही संपूर्ण क्रांति एक्स्प्रेस डीडीयू जंक्शन पर आई रामविलास यादव के बताये अनुसार उनका सामान उतार कर रेलवे सुरक्षा बल थाना लाकर सुरक्षित रखा गया और इसकी सूचना से उनको अवगत कराया गया।
बाद में आरपीएफ थाना डीडीयू पहुंचने पर पर रामविलास यादव को उनका सामान सुपुर्द किया गया। उनके अनुसार वह सामान बहुत महत्त्वपूर्ण था। आरपीएफ के माध्यम से सामान वापस पाकर वह बहुत खुश हैं और आरपीएफ की खूब प्रशंसा की।
ज्ञात हो कि ‘ ऑपरेशन अमानत’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल वैध यात्रियों के छूटे हुए बहुमूल्य सामानों को वापस करने का कार्य करते हैं।
