Connect with us

पूर्वांचल

आरपीएफ जवानों का शव मिलने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय (चंदौली)। स्थानीय रेल मण्डल के मानसनगर व रेलवे यार्ड थाने पर तैनात दो आरपीएफ जवानों का शव पाये जाने से मृतक आरपीएफ जवानों के परिजनों सहित आरपीएफ जवानों में हड़कंप मच गया। परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों जवान प्रमोद कुमार और जावेद मोकामा घाट में आयोजित ट्रेनिंग के लिए जाने वाले थे। लेकिन मंगलवार की दोपहर तक उनके वहां नहीं पहुंचने पर मुगलसराय आरपीएफ कार्यालय में फोन द्वारा यह बताया गया कि दोनों जवान ट्रेनिंग सेन्टर पर नहीं पहुंचे हैं। दोनों जवानों के ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचने की जानकारी पर आरपीएफ के उच्चाधिकारियों में खलबली मच गयी। जवानों की खोजबीन शुरू हो गयी।

Loading...

इस बीच जानकारी प्राप्त हुई की दानापुर रेल मण्डल के भदौरा व गहमर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर दो शव पाये गये हैं। इस जानकारी पर दोनों शवों की शिनाख्त की गयी तो आरपीएफ जवान प्रमोद कुमार और जावेद के रूप में शिनाख्त हुई। इस सूचना पर आरपीएफ अधिकारियों के होश उड़ गये।

घटना को लेकर आरपीएफ द्वारा सघन जांच शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। दोनों जवान किस ट्रेन और किस कोच में सवार हुए होंगे इसकी भी जांच करायी जा रही है। फिलहाल उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page