Connect with us

मिर्ज़ापुर

आरक्षी भर्ती में चयनित मीरजापुर के अभ्यर्थी लखनऊ हुए रवाना, एसएसपी ने दी ब्रीफिंग

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद मीरजापुर से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पुलिस लाइन मीरजापुर से रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने स्वयं अभ्यर्थियों को ब्रीफिंग दी और यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।लखनऊ में 15 जून को आयोजित कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसी के तहत मीरजापुर से चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को भोजन के बाद पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से रवाना किया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस में पानी की बोतल, ग्लूकोन-डी और फर्स्ट एड किट जैसी जरूरी चीज़ें उपलब्ध कराई गईं।

Loading...

अभ्यर्थियों को कुल आठ बसों से लखनऊ ले जाया गया, जिसकी निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात, सुरक्षा, संचार एवं मेडिकल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page