गाजीपुर
आरएसएस का प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग कृषक महाविद्यालय में संपन्न
सैदपुर (गाजीपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग कृषक महाविद्यालय उकराव, बहरियाबाद,गाजीपुर में 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 29 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सीमित संसाधनों में अनुशासित जीवन शैली को अपनाने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रचारक गौरव जी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। सैदपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न खंडों से आए स्वयंसेवक इस वर्ग में भाग लेकर शारीरिक, बौद्धिक एवं नैतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न कलाओं एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराते हुए देखा गया।

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक जौनपुर आदित्य, सहित अन्य संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यवस्था की जिम्मेदारी उकराव महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर शोभनाथ यादव द्वारा संभाली जा रही है, जिन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन डॉ. नागेंद्र, खंड कार्यवाह शैलेन्द्र, जिला कार्यवाह सतेंद्र, संजय सहित अन्य स्वयंसेवकों के संयोजन से सुचारु रूप से किया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण और संघ भावना का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
