Connect with us

पूर्वांचल

आयुष्मान गोल्डेन कार्ड न मिलने से इलाज के लिए भटक रहे दो लाख लोग

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत असमर्थ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। आयुष्मान योजना के तहत चयनित लाभार्थियों में से दो लाख लोगों को अभी तक आयुष्मान गोल्डेन कार्ड नहीं मिल पाया है। ऐसे में पात्र लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। कार्ड के लिए 20 अगस्त से कैंप लगाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में देखना यह है क्या इस बार आयुष्मान गोल्डन कार्ड से वंचित 2 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड मिल पाएगा या नहीं ?

आयुष्मान योजना के तहत जौनपुर जिले के 13 लाख 34 हजार 398 लाभार्थियों का चयन गोल्डेन कार्ड के लिए किया गया था। कार्ड बनाने की शुरुआत 14 अप्रैल को की गई। योजना के तहत किसी भी पात्र को पांच लाख का इलाज कराने की सुविधा थी। छह साल बीतने को है, लेकिन अभी तक 11 लाख 31 हजार 370 लाभार्थियों को ही गोल्डेन कार्ड मिल पाया है।

Loading...

दो लाख तीन हजार 28 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनको अभी तक कार्ड नहीं मिल पाया है। योजना सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। योजना के तहत पांच साल की लंबी अवधि बीतने के बाद भी दो लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड नहीं मिल सका है। इस मामले में जिलाधिकारी ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। अन्यथा 2 लाख लोग आयुष्मान गोल्डन कार्ड से वंचित न रहते।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page