Connect with us

वाराणसी

आपकी चुप्पी क्राइम, क्रिमिनल को देती है बढ़ावा : गौरव बंसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

डीसीपी ने छात्राओं को किया जागरूक

आर्य महिला पीजी कॉलेज के निडर कार्यक्रम में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आपकी आवाज ही आपका हथियार है। आपकी चुप्पी क्राइम और क्रिमिनल दोनों को बढ़ावा देती है। नारी सशक्तीकरण में नारी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इसे ध्यान में रखकर वूमेन पावर लाइन 1090 हेल्पलाइन नंबर सहयोग करने को तत्पर है।

Loading...

उन्होंने साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ग्रूमिंग, डीपफेक टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ रहे अपराध के बारे में छात्राओं को बताया। तो वहीं एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने कहा कि, क्रिमिनल का एक माइंडसेट होता है और इससे निपटने के लिए हम सभी में हौसला होना चाहिए। कार्यक्रम में एसीपी गौरव कुमार, इंस्पेक्टर दिलीप, इंस्पेक्टर एसआर गौतम, स्नेहा उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page