Connect with us

अपराध

आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के‌ भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ‌पुलिसकर्मी ओंकार पटेल की मौत के मामले में पत्नी, सास और ससुर को चोलापुर पुलिस ने शनिवार को कपसेठी के नेवादा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इन सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ आईजी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के बाद चोलापुर थाने की पुलिस को उसके घर से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें ओंकार ने पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस सुसाइड नोट में ओंकार ने लिखा था कि, मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। सुसाइड नोट के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ओंकार की पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जयप्रकाश पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page