मिर्ज़ापुर
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन सम्पन्न
मिर्जापुर। जगीरोड काजीतालाब स्थित अग्रहरि सभागार में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग ही भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घरों में स्वदेशी सामानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से होकर गुजरता है।
जैसे अमेरिका के लोग अमेरिकी सामान और चीन के लोग चीनी उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं, उसी तरह भारत की जनता को भी अपने देश में बने सामानों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संतोष जायसवाल ने किया।
युवा सम्मेलन में गिरीश बरनवाल, अजय अग्रहरी, संयोजक अर्श कक्कड़, नगर उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, नगर मंत्री अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, पंचम यादव, शिव कुमार शर्मा, सुन्दरम सोनी, जितेन्द्र अग्रहरी, गुलशन केशरी, मनोज केशरी, मनोज सोनकर, बीरबल बिद, गोपाल यादव, बालकृष्ण सोनी, नागेश कुमार, मिलन सोनी, मनीष कुमार त्रिपाठी, लाल जी बम, जितेन्द्र मौर्य, नरेश कुमार कौशल, कामेश्वर पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
