Connect with us

राष्ट्रीय

आतंकवाद के खिलाफ ब्राजील ने दिखायी भारत के साथ एकजुटता

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी से की बातचीत

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने भारत को आश्वस्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ इस संघर्ष में ब्राजील पूरी तरह से उसके साथ खड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति लूला की संवेदनाओं के लिए आभार जताया और दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स समूह में ब्राजील की इस वर्ष की अध्यक्षता के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page