Connect with us

वाराणसी

आतंकवाद के खिलाफ नागेपुर में उठी आवाज, लोक समिति ने जताया आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

आदर्श ग्राम नागेपुर में पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर लोक समिति आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ग्रामवासियों और लोक समिति कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

सभा में उपस्थित लोगों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे एक बड़ी साजिश का हाथ है, जिसे सरकार को उजागर कर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कश्मीर में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की अपील की और मृतकों के परिजनों तथा घायलों को हर संभव सहायता देने की आवश्यकता जताई।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा, “कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों से जो शांति और सकारात्मक माहौल पर्यटन को लेकर बना था, उसे नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह आतंकी साजिश रची गई है। हम इस प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ देश की जनता मजबूती से खड़ी है।”

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अनीता, सोनी, आशा, मनीषा, पंचमुखी, अवनीश, श्यामसुंदर मास्टर, सुनील, आशीष, विद्या, मंजीता, सीमा, मधुबाला, अंबिका, ज्योति, शमा बानो, मनीष, आलोक, अनीश सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page