वाराणसी
“आज पाण्डेयपुर नई बस्ती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने निकाली “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ”पदयात्रा
रिपोर्ट प्रदीप कुमार
वाराणसी।आज वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती (भट्टा) क्षेत्र में स्थित आम आदमी पार्टी के भावी पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ की आवास से “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा नई बस्ती (भट्टा) क्षेत्र से होते हुए दर्जियना, पंचकोशी मार्ग ,चमरू बाबा मंदिर अहिराना और सुधाकर महिला कॉलेज से होते हुए नई बस्ती बडे़ घर मस्जिद के पास इस पदयात्रा का समापन किया गया।देश में फैले भ्रष्टाचार अपराध मुक्त भारत हो महंगाई के खिलाफ लड़ना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे ,वार्ड अध्यक्ष अल्लादिन खान, पीयूष श्रीवास्तव,बिंदु मैडम,अब्दुल रकीब एडवोकेट, अरविंद यादव, रोहित मौर्य , अभिषेक राहुल,रजनीकांत गौतम, दिवेदी, अभिषेक सिंह, तथा क्षेत्रवासियों में ,मोहम्मद आमिर, मोहम्मद ताबिश ,शमशेर खान ,ईरशाद सिद्दीकी ,आदिल अहमद,अर्जुन श्रीवास्तव,बबलू कुमार,रोहित गुप्ता,पवन कुमार, अजय श्रीवास्तव,ईरशाद सिद्दीकी,साकिब रजा,मोहम्मद ताबिश, शौकत अली, मोहम्मद आदिल, इरशाद बाबू,शिबू, आदि लोग मौजूद रहें।
