Connect with us

वाराणसी

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा संपत्ति प्राप्त करने हेतु विशेष कैम्प के तृतीय सप्ताह का चतुर्थ दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह एवं अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में वाराणसी विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय / व्यावसायिक योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों के विक्रय हेतु 25 जुलाई से 06 अगस्त तक दो चरणों में ई-नीलामी तथा समस्त अवधि के कार्यदिवसों में “विशेष संपत्ति कैंप” का आयोजन किया जाना था। “विशेष संपत्ति कैंप” की अंतिम तिथि अग्रेतर विस्तारित करते हुए जय कैंप अब 16 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

विशेष कैम्प के अंतर्गत आम जनमानस को एक ही स्थान पर निम्नलिखित सुविधाओं को उपलब्ध करायी जा रही है:–
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राधिकरण द्वारा आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी (ऑफलाइन/ऑनलाइन) 16 अगस्त तक आहूत की गयी है। जिसमें विभिन्न योजनाओं की 116 सम्पत्तियों को नीलामी के आधार पर तथा 35 संपत्तियों प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर विक्रय हेतु सम्मिलित किया गया है। योजनावार विक्रय हेतु उपलब्ध संपत्तियों का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.vdavns.com पर उपलब्ध है।
11 अगस्त को “विशेष सम्पत्ति कैम्प” के तृतीय सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर, कैंप में प्रभारी अधिकारी संपत्ति, सहायक संपत्ति अधिकारी एवं संपत्ति अनुभाग के अन्य समस्त कार्मिकों एवं विभिन्न सहयोगी बैंकिंग प्रतिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading...

“विशेष सम्पत्ति कैम्प” के तृतीय सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर कुल 26 आगंतुकों द्वारा कैंप में प्रतिभाग किया गया, जिसमे रजिस्ट्री संबन्धित कार्यों एवं भू-खण्ड/आवास क्र्य से संबन्धित सूचना की जानकारी उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त कैंप के द्वितीय दिवस पर निम्नवत कार्यवाहियाँ संपादित की गयी:-

📌 प्राधिकरण की पूर्ण भुगतान की गयी सम्पत्तियों में 01 सम्पत्तियों की रजिस्ट्री संपादित कराई गयी।
📌 प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत 02 आवंटियों का आवंटन पत्र निर्गत किए जाने हेतु बायोमेट्रिक का कार्य कराया गया।
📌 प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत आवंटियों को बकाया धनराशि जमा कराये जाने हेतु दूरभाष एवं नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया।
​📌 संपत्ति अनुभाग से संबन्धित जन शिकायतों का प्राथमिकता पर कैंप में निस्तारण कराया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page