वाराणसी
आगामी त्यौहारों के अवसर पर क्षेत्र की कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी सकुशल सम्पन्न की गयी
वाराणसी| पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के अवसर पर क्षेत्र की कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु थाना स्तर पर क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आहूत कर इस दौरान आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने तथा उसके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थाना स्तर पर वरुणा जोन के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों द्वारा पीस कमेटी की गोष्ठी आहूत कर सकुशल सम्पन्न करायी गयी। उक्त गोष्ठी में क्षेत्रीय जनता के गणमान्य/संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर परिचर्चा की गयी तथा उसके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया साथ ही यह अपील भी की गयी कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सीयूजी नम्बर पर सूचना अवश्य उपलब्ध करायें ताकि समय से उसका निदान किया जा सके।
उक्त गोष्ठी अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा थाना सिगरा परिसर में प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा द्वारा थाना जतपुरा परिसर में, प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज द्वारा थाना चेतगंज परिसर में आहूत कर सकुशल सम्पन्न करायी गयी। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ द्वारा प्रभारी निरीक्षक सारनाथ एवं प्र.नि. लालपुर पाण्डेय के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग सकुशल सम्पन्न करायी गयी तथा प्र.नि. थाना मण्डुवाडीह, प्र.नि. थाना कैण्ट एवं प्र.नि. थाना शिवपुर द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त / गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग सकुशल सम्पन्न करायी गयी।
