Connect with us

Uncategorized

आकाशीय बिजली की चपेट में आये पिता-पुत्री

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे चंचल राम (38) और उनकी बेटी नंदनी (16) बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चंचल राम की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि नंदनी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Loading...

घटना के समय करकटपुर गांव के करीब दो दर्जन मजदूर सिवान में फसल कटाई कर रहे थे। बिजली गिरते ही चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page