Connect with us

मऊ

अहिल्याबाई ने प्रजा के लिए किया कार्य : उमेश चंद्र पांडेय

Published

on

दोहरीघाट (मऊ)। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन साहस, सेवा, समर्पण और सादगी का प्रतीक रहा है।

उन्होंने प्रजा की भलाई को अपने शासन का मूल उद्देश्य बनाया और जनकल्याण के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी।इस मौके पर भाजपा गोरखपुर की क्षेत्रीय मंत्री कवल गिरी ने रानी अहिल्याबाई के 30 वर्षीय शासनकाल को न्याय, सुशासन और सांस्कृतिक जागरण का आदर्श बताया।

उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अहिल्याबाई के विचारों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, आज़ाद जायसवाल, संजय चौहान, सुरेश उपाध्याय, अमिचंद पटेल, सुरेंद्र राय, मोनू जायसवाल, संजय राय, डॉ. हरिश्चंद्र पटेल और आकाश सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa