Connect with us

वाराणसी

अस्सी घाट पर तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों भक्तों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए हवन, पूजन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर सेना के अभिनंदन के उद्देश्य से किया गया।

श्री कुल पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्रनाथ महाराज ने इस अवसर पर कहा, “यह पहले वाला भारत नहीं है, अब कोई छेड़ता है तो हम घर में घुसकर तहस-नहस कर देते हैं।” उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने निहत्थे भारतीयों को धर्म पूछकर मारा, जिससे पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने आतंकियों को चुन-चुनकर समाप्त किया, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

Loading...

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र मिश्रा ने कहा कि करोड़ों भारतीयों के हृदय से अब एक ही स्वर उठ रहा है, आतंकवाद और इसे पोषित करने वालों का अंत हो। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय सेना के पराक्रम और देशभक्ति के सम्मान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री कुल पीठ के महंत पंडित राकेश पाण्डेय, प्रख्यात भजन गायक पागल बाबा, दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला मंदिर के उप महंत अवशेष पाण्डेय (कल्लू महाराज) सहित सैकड़ों की संख्या में संस्था के सदस्य और भक्त उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page