Connect with us

अपराध

असलहों से आतंकित कर गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय से एक लाख, पांच हजार की लूट

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध, जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट : एसीपी अजय श्रीवास्तव

वाराणसी। असलहों से आतंकित कर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय से एक लाख, पांच हजार रुपये नगद और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। घटना गुरुवार को दिनदहाड़े दोपहर में हुई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव का निवासी दौलत विश्वकर्मा ‘जय मां कालिका गैस एजेंसी’ में गैस की डिलीवरी का काम करता है। वह गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से गैस एजेंसी पर पैसा जमा करने जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला मनकंईया गांव के सामने उसे असलहों से आतंकित कर एक लाख पांच हजार और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग गए।

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब, अजय कुमार श्रीवास्तव ने ‘जयदेश न्यूज़’ से बातचीत में बताया कि, घटना की शिकायत दौलत विश्वकर्मा ने पुलिस को दी है। जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान दौलत विश्वकर्मा ने जो कुछ बताया है उससे मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि, घटना के शिकार दौलत विश्वकर्मा पर गैस एजेंसी का 2 लाख से अधिक रुपये बकाया था। उसने पूछताछ में बताया है कि, मेरी सास और साले ने गत 5 अगस्त को बैंक से एक लाख पांच हजार रूपये निकाल कर मुझे दिया था। यह पैसे लेकर मैं गैस एजेंसी में जमा करने जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने मेरा पैसा लूट लिया और साथ में मोबाइल फोन भी लेते गए।

पुलिस की पूछताछ में डिलीवरी बॉय पर संदेह हो रहा है उसे व्यापक पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page