Connect with us

अपराध

अश्लील वीडियो का आरोप लगाकर शिक्षिका से 72 हजार की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका को एक अज्ञात कॉल से अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर 72 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना लिया गया। मामला तब सामने आया जब ठगों ने दोबारा एक लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद शिक्षिका ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल और गगहा थाने में दर्ज कराई है।

घटना का पूरा विवरण

26 नवंबर को शिक्षिका के फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच गोरखपुर का अधिकारी बताते हुए कहा कि, आप अपने मोबाइल पर अश्लील विडियोज देखतीं हैं, जो देश में प्रतिबंधित है। आपके मोबाइल की सारी हिस्ट्री हमारे पास मौजूद है। आपके ऊपर केस दर्ज कराया जा रहा है। अब आपकी नौकरी भी जा सकती है। इतना सुनते ही शिक्षिका घबरा गई और रोने लगी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा की यदि कार्रवाई से बचना चाहती हैं तो तत्काल एक लाख रुपये भेज दो।

आरोपी की धमकियों से घबराई शिक्षिका ने बताया कि उनके खाते में सिर्फ 72 हजार रुपये हैं। इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक यूपीआई नंबर दिया, जिस पर शिक्षिका ने 72 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस मामले को शिक्षिका ने लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया।

कुछ दिन बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई और एक लाख रुपये की और मांग की गई। तब जाकर शिक्षिका ने अपने परिजनों को इस ठगी के बारे में बताया। परिजनों ने इस घटना की सूचना गगहा थाने और आईजीआरएस पोर्टल पर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page