Connect with us

वाराणसी

अवैध होर्डिग विज्ञापन के विरूद्ध नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण का अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: जी-20 को देखते हुये शहर के नागरिकों, पर्यटकों आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न मार्गो, चैराहों पर स्थित निजी भवनों पर लगे लोहे के बड़े स्ट्रक्चर्स पर लगी होर्डिस विज्ञापन को हटाये जाने की कार्यवाही तेज की गयी। विगत दिनांे मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में इस इस सम्बन्ध में कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये थें। नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के संयुक्त टीम द्वारा नगर में ऐसे होर्डिस विज्ञापनों को हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है जिनका भवनों पर लगाने हेतु नक्शा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नही किया गया है। उन सभी अवैध होर्डिस विज्ञापन के लगे स्ट्रक्चर को उन भवनों से हटाया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त श्री राजीव कुमार राय के नेतृत्व में नगर निगम, वाराणसी द्वारा निजी भवनों पर लगाये गये अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन को हटाये जाने की कार्यवाही तेज कर दी गयी है, इसी कड़ी में आज नगर निगम और विकास प्राधिकरण के संयुक्त टीम द्वारा अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जहाॅ पर कार्यवाही करते हुये भवनों एवं दीवालों पर लगाये गये अवैध होर्डिग्ंस एवं विज्ञापनों को हटाया गया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में नगर आयुक्त प्रणय सिंह के साथ आउटडोर एडवरटाइजर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी, जिसमें सभी के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा लगाये गये विज्ञापनों होर्डिग्स को स्वयं उनके द्वारा हटा लिया जायेगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page