Connect with us

गाजीपुर

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर काशीराम आवास के पास से आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू राजभर पुत्र प्यारे राम, निवासी गोराबाजार, थाना कोतवाली, गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 36 वर्ष बताई गई है।

Loading...

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 910/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page